28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चुनाव : रामदयाल अध्यक्ष व शैलेश सचिव निर्वाचित

फोटो संख्या : 4संजीव को मिली पार्षद की जिम्मेवारीबाढ़ नियंत्रण हथौड़ी का रहा चुनाव में दबदबा प्रतिनिधि, समस्तीपुरअवर अभियंता संघ के चुनाव में बाढ़ प्रमंडल का दबदबा इस बार भी कायम रहा. स्थानीय पथ निरीक्षण भवन में संघ के नये सत्र के लिए चुनाव कराया गया. अध्यक्ष पद के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल समस्तीपुर के […]

फोटो संख्या : 4संजीव को मिली पार्षद की जिम्मेवारीबाढ़ नियंत्रण हथौड़ी का रहा चुनाव में दबदबा प्रतिनिधि, समस्तीपुरअवर अभियंता संघ के चुनाव में बाढ़ प्रमंडल का दबदबा इस बार भी कायम रहा. स्थानीय पथ निरीक्षण भवन में संघ के नये सत्र के लिए चुनाव कराया गया. अध्यक्ष पद के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल समस्तीपुर के सहायक अभियंता अध्यक्ष पद के लिए राम दयाल सिंह 9 वोटों से जीत हासिल की. चुनाव में उन्हें 19 मत प्राप्त मिले. उपाध्यक्ष पद पर कनीय अभियंता चंद्रशेखर सिंह का चयन हुआ. सचिव पद के लिए कनीय अभियंता शैलेश कुमार चुने गये. सह सचिव पद के लिए सुरेश प्रसाद व कोषाध्यक्ष पद के लिए कनीय अभियंता रणजेश कुमार चुने गये. वहीं कार्यकारिणी में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शकील अहमद खां, गोपाल सिंह, श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा व रणधीर कुमार शामिल किये गये. जबकि पार्षद में संजीव कुमार वर्मा व संजीव रंजन कुमार का चयन हुआ. पार्षद पद के लिए साहेब कुमार व सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपना नाम वापस लिया. चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी आनंद कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ. मौके पर गोपाल सिंह, श्रवण कुमार, जनार्दन सिंह,कुलानंद चौधरी आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें