दरभंगा-सिकंदराबाद ट्रेन में एसी 3 श्रेणी के बढ़ाये दो कोच

Updated at : 06 Jun 2019 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा-सिकंदराबाद ट्रेन में एसी 3 श्रेणी के बढ़ाये दो कोच

समस्तीपुर : दरभंगा व सिकंदराबाद के बीच चलायी जा रही 07007/08 स्पेशल ट्रेन के कोच संयोजन में बदलाव किया गया है. सिकंदराबाद से शनिवार को एवं दरभंगा से मंगलवार को खुलने वाली ट्रेन अपने पूर्व के कोच संयोजन के मुताबिक रवाना होगी. इसमें एसी 2 के 2 कोच, एसी 3 श्रेणी के 2 कोच, शयनयान […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : दरभंगा व सिकंदराबाद के बीच चलायी जा रही 07007/08 स्पेशल ट्रेन के कोच संयोजन में बदलाव किया गया है. सिकंदराबाद से शनिवार को एवं दरभंगा से मंगलवार को खुलने वाली ट्रेन अपने पूर्व के कोच संयोजन के मुताबिक रवाना होगी. इसमें एसी 2 के 2 कोच, एसी 3 श्रेणी के 2 कोच, शयनयान के 10 कोच व साधारण श्रेणी के छह कोच शामिल होंगे.

जबकि एसएलआर के दो कोच सहित कुल 22 कोच की यह ट्रेन होगी. जबकि सिकंदराबाद से मंगलवार व दरभंगा से शुक्रवार को खुलने वाली स्पेशल ट्रेन में कोच संयोजन में बदलाव किया गया है. इसमें एसी 2 के 2, एसी 3 श्रेणी के 4, शयनयान के 10, साधारण श्रेणी के कुल 3 कोच सहित एसएलआर के 2 यानी कुल 21 कोच की यह ट्रेन होगी. पूमरे ने नय कोच संयोजन के साथ इस ट्रेन को सिकंदराबाद से 11 जून व दरभंगा से 14 जून से रवाना करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन