आभूषण व नकदी समेत 1.50 लाख की चोरी

Updated at : 12 Apr 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
आभूषण व नकदी समेत 1.50 लाख की चोरी

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के छतनेश्वर पंचायत के टांरा गांव में बुधवार की रात्रि चोरों ने एक घर में घुसकर जेवरात व नकदी समेत 1.50 लाख की चोरी कर ली. इस आशय का एक आवेदन गांव के दिनेश महतो ने गुरुवार को थाने में दिया है. इसमें कहा है कि रात को परिवार के सभी […]

विज्ञापन

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के छतनेश्वर पंचायत के टांरा गांव में बुधवार की रात्रि चोरों ने एक घर में घुसकर जेवरात व नकदी समेत 1.50 लाख की चोरी कर ली. इस आशय का एक आवेदन गांव के दिनेश महतो ने गुरुवार को थाने में दिया है.

इसमें कहा है कि रात को परिवार के सभी सदस्य सोये हुये थे. इसी बीच अज्ञात चोर घर का दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर गये. घर में रखे बक्से लेकर चले गये. इन्होंने बताया कि बक्से में करीब एक लाख रुपये मूल्य के गहने, पचास हजार रुपये नगद व कई साड़ियां थी. थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन