सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Published at :21 Jun 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के दौरान अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. घटना के सबंध में बताया जाता है कि बुधवार को बाइक सवार की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के दौरान अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. घटना के सबंध में बताया जाता है कि बुधवार को बाइक सवार की मौत अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर हो गयी. मृतक की पहचान बिजली विभाग में कर रहे मानव बल मुसरीधरारी थाना क्षेत्र के भोला प्रसाद सिंह के पुत्र अमरेन्द्र कुमार 35 वर्ष के रूप में की गयी है.

वही दूसरी ओर मंगलवार की शाम रूपौली गांव के एनएच 28 के पास टेंकर की ठोकर से सत्येन्द्र कुमार नामक युवक जख्मी हो गया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गयी. घटना से गुस्साये लोगों ने बुधवार की सुबह मुसरीधरारी के पास के सड़क जाम कर मुसरीधरारी पुलिस के जमकर नारेबाजी करते रहे. इससे कई एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये के भेज दिया.बता दें कि एक सप्ताह पूर्व ही चौसिमा गांव के समीप ट्रक की ठोकर से टेंपो सवार चार महिलाओं की मौत हो गयी थी.

मुख्य बातें
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुईं घटनाएं, सड़क जाम
मॉनसून आने में देरी दे रहा दगाबाजी का संकेत
मुख्य बातें
नहीं पार कर सका मॉनसून का रेडलाइन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन