बिजली कंपनी 13.82 करोड़ खर्च कर वसूल रही " 10.90 करोड़

समस्तीपुर : अगर आप को अच्छी बिजली मिल रही है और विद्युत विपत्र नहीं जमा करते हैं,तो यह खबर आपको जरूर पढनी चाहिए. यह जानकर हैरानी होगी कि समस्तीपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अप्रैल माह में 13.82 करोड़ की बिजली खरीदी है, लेकिन इसके एवज में कंपनी को हर मात्र 10.90 करोड़ रुपये ही आमदनी […]
समस्तीपुर : अगर आप को अच्छी बिजली मिल रही है और विद्युत विपत्र नहीं जमा करते हैं,तो यह खबर आपको जरूर पढनी चाहिए. यह जानकर हैरानी होगी कि समस्तीपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अप्रैल माह में 13.82 करोड़ की बिजली खरीदी है, लेकिन इसके एवज में कंपनी को हर मात्र 10.90 करोड़ रुपये ही आमदनी हुयी है. समस्तीपुर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल क्षेत्र में कुल 1 लाख 62470 उपभोक्ता हैं, लेकिन इनमें नियमित रूप से महज 72 हजार 921 उपभोक्ता ही अपना बिजली बिल समय पर जमा करते हैं. आखिर कब तक कंपनी घाटे में बिजली देगी. यह स्थिति तब है जब विद्युतीकरण भी सभी गांवों में हो गये हैं.
अगर उपभोक्ता समय से अपना विद्युत विपत्र नहीं जमा करते हैं, तो आनेवाले दिनों में विद्युत कंपनी बिजली की सप्लाई में भारी कटौती कर सकती है. इससे निजात के लिए खपत के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करना आवश्यक है. कार्यपालक विद्युत अभियंता मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अप्रैल में 124003 उपभोक्ताओं का स्पॉट बिलिंग किया गया था. शहरी क्षेत्र में कुल 17464 में से 14449, समस्तीपुर ग्रामीण में 52848 में से 24415, पूसा में 40560 में से 22080, कल्याणपुर में 51616 में से 11968 उपभोक्ता ही बिल जमा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










