हंगामा देख भागे कर्मी

रोसड़ा : स्थानीय ब्लॉक रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में छह माह के बच्चे का इलाज कराने आयी बेगूसराय जिले के वाजिदपुर छौड़ाही निवासी अरुण शाह की पत्नी ज्योति देवी ने इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो जाने पर जमकर हंगामा किया. उसके परिजनों समेत स्थानीय लोग भी क्लीनिक पर जुट गये. महिला अपने […]
रोसड़ा : स्थानीय ब्लॉक रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में छह माह के बच्चे का इलाज कराने आयी बेगूसराय जिले के वाजिदपुर छौड़ाही निवासी अरुण शाह की पत्नी ज्योति देवी ने इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो जाने पर जमकर हंगामा किया. उसके परिजनों समेत स्थानीय लोग भी क्लीनिक पर जुट गये. महिला अपने मृतक पुत्र को गोद में लिए सड़क पर बैठकर चित्कार मारने लगी. मामला बढ़ता देख क्लीनिक के डॉक्टर व कर्मी ताला लगाकर मौके से फरार हो गये.
सूचना पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान करीब एक घंटे तक क्लीनिक के निकट सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इससे आवागमन प्रभावित रहा .बताया जाता है कि ब्लॉक रोड स्थित फिजिशियन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रमेश प्रसाद के निजी क्लीनिक पर बच्चे का उल्टी एवं दस्त होने से संबंधित इलाज कराने महिला पहुंची थी. डॉ प्रसाद के छौड़ाही पीएचसी में प्रतिनियुक्त रहने की बात बतायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










