रामपुरा में खाली घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति उड़ायी

Published at :25 Apr 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
रामपुरा में खाली घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति उड़ायी

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव से एक शादी समारोह में भाग लेने गये पूरे परिवार की अनुपस्थिति को भांपते हुए चोरों ने घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. इनमें दो लाख 55 हजार से अधिक के जेवरात भी शामिल हैं. इस संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से थाने […]

विज्ञापन

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव से एक शादी समारोह में भाग लेने गये पूरे परिवार की अनुपस्थिति को भांपते हुए चोरों ने घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. इनमें दो लाख 55 हजार से अधिक के जेवरात भी शामिल हैं. इस संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है. सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आवेदन के अनुसार, रामपुरा गांव निवासी सुरेश प्रसाद वर्मा पूरे परिवार बेगूसराय स्थित अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने रविवार को गये थे.

समारोह से वापस लौटने पर उन्हें घर का मुख्य दरवाजा खोलते ही पीछे का दरवाजा खुला मिला. अनहोनी की आशंका के साथ पूरे मकान की तलाशी ली गयी, तो पता चला कि सभी कमरे खुले हैं. अंदर रखे बक्से के सामान इधर-उधर बिखरे मिले. इसके बाद महिलाओं ने बक्से के अंदर दो लाख 55 हजार से अधिक मूल्य के जेवरात गायब होने की बात बतायी. महिलाओं का यह भी बताना था कि बक्से में रखे गये कीमती कपड़े भी चोर उठा ले गये. इस घटना के बाद से सुरेश प्रसाद वर्मा का पूरा परिवार सदमे में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन