रेल ट्रैक दोहरीकरण पर खर्च होंगे "1475 करोड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलमंडल के मुजफ्फरपुर-सगौली एवं सुगौली-वाल्मीकिनगर के दोहरीकरण पर रेलवे 1475 करोड़ रुपये खर्च करेगा. वर्तमान बजट में इसकी स्वीकृति मिल गयी है़ सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार के मुताबिक इन दोनों खंडों पर करीब 210 किलोमीटर में दोहरीकरण करने की स्वीकृति मिली है, जिसमें मुजफ्फरपुर से सुगौली तक 100.6 किलोमीटर की बड़ी लाइन […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलमंडल के मुजफ्फरपुर-सगौली एवं सुगौली-वाल्मीकिनगर के दोहरीकरण पर रेलवे 1475 करोड़ रुपये खर्च करेगा. वर्तमान बजट में इसकी स्वीकृति मिल गयी है़ सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार के मुताबिक इन दोनों खंडों पर करीब 210 किलोमीटर में दोहरीकरण करने की स्वीकृति मिली है, जिसमें मुजफ्फरपुर से सुगौली तक 100.6 किलोमीटर की बड़ी लाइन का दोहरीकरण किया जायेगा़ इस कार्य पर 731.61 करोड़ की लागत राशि खर्च होगी़
वहीं सुगौली से वाल्मीकिनगर 109.7 किलोमीटर की बड़ी लाइन के दोहरीकरण पर 744.04 करोड़ रुपये खर्च होने के अनुमान हैं. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर-सुगौली-नरकटियागंज-वाल्मीकिनगर तथा सुगौली-रक्सौल के कुल 240 किलोमीटर का रेल विद्युतीकरण का कार्य भी प्रगति पर है़ मुजफ्फरपुर से महबल तक 34 किलोमीटर का कार्य पूर्ण हो चुका है़ शीघ्र ही बापूधाम मोतिहारी तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










