ठंड हो या बरसात, जीवन चलने का नाम

समस्तीपुर : पिछले एक पखवाड़े से जिले में भीषण ठंड पड़ रही है. इस भीषण ठंड में आम तौर पर लोगों का मन रजाई से निकलने का नहीं करता है. इस ठंड में भी हमारे बीच के ही कुछ लोग अपना काम तो करते ही हैं. साथ ही साथ हमारे जीवन को भी आसान बना […]
समस्तीपुर : पिछले एक पखवाड़े से जिले में भीषण ठंड पड़ रही है. इस भीषण ठंड में आम तौर पर लोगों का मन रजाई से निकलने का नहीं करता है. इस ठंड में भी हमारे बीच के ही कुछ लोग अपना काम तो करते ही हैं. साथ ही साथ हमारे जीवन को भी आसान बना देते हैं. ये वही लोग हैं जिनपर हमारी समाज की व्यवस्था निर्भर रहती है.
यह अगर एक दिन ठंड के कारण अपना काम बंद कर दें, तो हमारी दिनचर्या बिल्कुल अव्यवस्थित हो जायेंगी. एक सुबह अगर अखबार का हॉकर काम बंद कर दे और सुबह हाथ में अखबार नहीं मिले तो हम विचलित हो उठते हैं. ठीक इसी तरह दूधवाला, काम वाली बाई, पेट्रोल पंप के कर्मी, ट्रैफिक पुलिस, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी जैसे भी लोग हैं, जो इस कड़ाके की ठंड में अपने घरों में नहीं बैठे रहते, बल्कि पूरे मुस्तैदी के साथ अपने कार्यस्थल पर पहुंचे रहते हैं. आइये उनकी ही जुबानी जो हमारे जीवन को आसान बना रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










