नाला निर्माण नहीं होने से सड़क पर उतरे शहरवासी

समस्तीपुर : नाला निर्माण कार्य आरंभ नहीं होने से नाराज शहरवासी गुरुवार की सुबह सड़क पर उतर आये. धर्मपुर चौक जाम कर यातायात ठप कर दिया. इसके कारण करीब एक घंटे तक ताजपुर समस्तीपुर मुख्य पथ के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गयीं. स्कूल कॉलेज व ऑफिस का समय होने के कारण लोगों को […]
समस्तीपुर : नाला निर्माण कार्य आरंभ नहीं होने से नाराज शहरवासी गुरुवार की सुबह सड़क पर उतर आये. धर्मपुर चौक जाम कर यातायात ठप कर दिया. इसके कारण करीब एक घंटे तक ताजपुर समस्तीपुर मुख्य पथ के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गयीं. स्कूल कॉलेज व ऑफिस का समय होने के कारण लोगों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा. करीब घंटे भर बाद पहुंचे जितवारपुर के बीडीओ डॉ भुवनेश्वर कुमार मिश्र ने लोगों से बात कर जाम समाप्त कराने में सफलता हासिल की.
इसके बाद आवागमन बहाल हुआ. जाम का नेतृत्व कर रही राजद नेत्री पिंकी राय का कहना है कि धर्मपुर महात्मा कॉलोनी में जल निकासी लोगों के लिए भारी समस्या है. पुराना नाला है. लेकिन वह जीर्ण-शीर्ण हो चुका है. इसके माध्यम से निचले इलाके तक पानी नहीं जा पाता है. नतीजा लोगों को बजबजाती नालियों को आर पार कर यहां रहने की मजबूरी बनी हुई है. ऐसे में यहां रहने वाले लोगों में बीमारी का खतरा उत्पन्न होता रहता है. इससे कॉलोनी के लोग बार बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










