अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Nov 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

ताजपुर : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसहीभिंडी गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 14 कार्टन में रखे 120 लीटर रॉयल स्टैग मार्का अंग्रेजी शराब जब्त किया है. साथ ही कार मेें सवार दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान इन्होंने बसही भिंडी में शराब का कारोबार चलाने […]
विज्ञापन
ताजपुर : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बसहीभिंडी गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 14 कार्टन में रखे 120 लीटर रॉयल स्टैग मार्का अंग्रेजी शराब जब्त किया है. साथ ही कार मेें सवार दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान इन्होंने बसही भिंडी में शराब का कारोबार चलाने वाले युवक का नाम भी बताया है. जिसके बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में जुट गयी है.
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये स्कार्पियो सवार कारोबारियों की पहचान पातेपुर डुमरा निवासी दिलीप कुमार एवं संजीव कुमार के रूप में की गयी है. पूछताछ में उसने बताया कि यह शराब पातेपुर से बसही भिंडी निवासी संतोष कुमार नामक कारोबारी के यहां पहुंचाने जा रहे थे. थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बगही पुल के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी.
पुलिस को देखते कारोबारी पुलिस को चकमा देकर कार को तेजी से भगाने लगा. शंका होने पर पुलिस ने पीछा शुरू किया. कुछ दूर जाने पर कार बिजली के पोल से टकरा कर सड़क किनारे पलट गयी. जांच पड़ताल के दौरान वाहन में शराब पाया गया. इसकी निशानदेही पर संतोष की खोज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










