दर्जनों घर जलने से बचे हादसा.आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो हो सकती थी बड़ी घटना

ताजपुर : एनएच-28 पर तेल कटिंग का मामला नया नहीं है. इस कारोबार में जुटे लोग एनएन के सुनसान इलाके को चुनते हैं. प्रशासन ने जब कभी सख्ती दिखायी, तो इसमें थोड़ा बहुत कमी आ जाती है. तत्कालीन जिलाधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने कार्यकाल में सख्ती दिखाई थी तो इसके नतीजे सामने आये थे. […]
ताजपुर : एनएच-28 पर तेल कटिंग का मामला नया नहीं है. इस कारोबार में जुटे लोग एनएन के सुनसान इलाके को चुनते हैं. प्रशासन ने जब कभी सख्ती दिखायी, तो इसमें थोड़ा बहुत कमी आ जाती है. तत्कालीन जिलाधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने कार्यकाल में सख्ती दिखाई थी तो इसके नतीजे सामने आये थे. इसके बाद फिर यह कारोबार धीरे-धीरे फलने फूलने लगा.
इससे आसपास के लोग हमेशा घटनाओं को लेकर सशंकित रहते है. मुर्गिया चक में आग लगने से जिस तरह दोनों टैंकर से आग की लपट निकल रही थी आसपास के दर्जनों घर जल कर राख हो जाते. बंगरा प्रभारी द्वारा वरीय पदाधिकारी को घटना की सूचना दी गयी. डीएसपी ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर घटना स्थल पर पहुंच गये. फायर ब्रिगेड के वाहन ने वहां पहुंच आग पर काबू पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










