दो किशोर की मौत

Published at :03 Oct 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
दो किशोर की मौत

सरायरंजन : घटहो के मुसापुर से गुजरने वाली बलान नदी में डूबने से सोमवार की शाम दो किशोरों की मौत हो गयी. मृतक में बीगन पंडित के पुत्र विकास कुमार (16) एवं बीगन पंडित का भांजा राहुल कुमार (12) शामिल हैं. दोनों रिश्ते में ममेरा फुफेरा भाई बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार, उक्त दोनों […]

विज्ञापन

सरायरंजन : घटहो के मुसापुर से गुजरने वाली बलान नदी में डूबने से सोमवार की शाम दो किशोरों की मौत हो गयी. मृतक में बीगन पंडित के पुत्र विकास कुमार (16) एवं बीगन पंडित का भांजा राहुल कुमार (12) शामिल हैं. दोनों रिश्ते में ममेरा फुफेरा भाई बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार, उक्त दोनों किशोर पास के बलान नदी में स्नान करने गये थे.

गहरे पानी में जाने के बाद में राहुल डूबने लगा. डूबते देखकर विकास उसे बचाने के लिए गहरे पानी चला गया. इससे दोनों की पानी में डूब कर मौत हो गयी. अन्य बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला. घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन