क्षीर मंथन कर भगवान अनंत को ढूंढ़ा, धारण किये सूत्र

समस्तीपुर : जिले में भादव महीने शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के अवसर पर मंगलवार को अनंत चतुर्दशी की पूजा वैदिक विधि विधान के साथ की. इस अवसर पर मंदिर से लेकर ठाकुरबाड़ी व घरों में भगवान अनंत की पूजा-अर्चना की गयी. लोगों ने क्षीर सागर का मंथन कर भगवान अनंत को ढूंढ़ा. पूजा के बाद भगवान […]
समस्तीपुर : जिले में भादव महीने शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के अवसर पर मंगलवार को अनंत चतुर्दशी की पूजा वैदिक विधि विधान के साथ की. इस अवसर पर मंदिर से लेकर ठाकुरबाड़ी व घरों में भगवान अनंत की पूजा-अर्चना की गयी. लोगों ने क्षीर सागर का मंथन कर भगवान अनंत को ढूंढ़ा. पूजा के बाद भगवान के प्रतीक 14 गांठों वाले अनंत सूत्र को अपनी बांह में धारण किया.
अनंत पूजा को लेकर मंदिरों में सुबह सबेरे से ही लोग पहुंचने लगे थे. दिन के 12 बजे तक मुहूर्त रहने के कारण लोग मुहूर्त के दौरान ही पूजा कार्य संपन्न करा लेने चाह रहे थे. थानेश्वर स्थान मंदिर में सबसे अधिक लोगों की भीड़ उमड़ रही थी. खासकर महिलाएं व युवतियों की भीड़ पूजा के लिये उमड़ रही थी. पंडितों ने इस मौके पर श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु के अनंत रूप से जुड़ी कथाओं का भी श्रवण कराया. महत्व समझाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










