चावल गबन के मामले में पैक्सों पर होगी प्राथमिकी

समस्तीपुर : बिथान में चावल गबन मामले में बुधवार को सहकारिता विभाग ने जगमोहरा व पुसहो पैक्सों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है़ इस बाबत बीसीओ को भेजे गये निर्देश पर पैक्स से राशि वसूली करने को भी कहा है़ इस संबंध में डीसीओ नयन प्रकाश ने बताया कि चावल गबन का मामला […]
समस्तीपुर : बिथान में चावल गबन मामले में बुधवार को सहकारिता विभाग ने जगमोहरा व पुसहो पैक्सों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है़ इस बाबत बीसीओ को भेजे गये निर्देश पर पैक्स से राशि वसूली करने को भी कहा है़ इस संबंध में डीसीओ नयन प्रकाश ने बताया कि चावल गबन का मामला सही पाये जाने पर यह कार्रवाई की गयी है़
बताते चलें कि दोनों पैक्सों में जांच के बाद 810 क्विंटल चावल की गड़बड़ी पायी गयी थी़ इसमें जगमोहरा में 269.34 क्विंटल व पुसहो में 564.810 क्विंटल चावल का गबन करने का मामला प्रकाश में आया था़ पुसहो में सिर्फ 487.09 क्विंटल सीएमआर की आपूर्ति ही राज्य खाद्य निगम को किया गया था़ इस बार धान अधिप्राप्ति मौसम में 300396.7713 क्विंटल तैयार सीएमआर के खिलाफ 299562.621 क्विंटल चावल की आपूर्ति एसएफसी को की गयी़ 248 पैक्सों में दो पैक्सों ने धान के एवज में चावल की आपूर्ति नहीं की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










