अपराधियों के भय से दहशत में ग्रामीण, डीएम को दिया आवेदन

Published at :29 Sep 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों के भय से दहशत में ग्रामीण, डीएम को दिया आवेदन

सहरसा : स्थानीय भेड़धरी वार्ड 37 के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने अपराधी किस्म के लोगों द्वारा दिन-रात गोली-बंदूक का भय दिखा तंग-तबाह करने संबंधी आवेदन जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को दिया. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि पटुआहा वर्तमान मुखिया मुकेश कुमार झा के समर्थक बासुकी पांडे, वरूण झा, सोनी पांडे, शंभू उपाध्याय, प्रमोद […]

विज्ञापन

सहरसा : स्थानीय भेड़धरी वार्ड 37 के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने अपराधी किस्म के लोगों द्वारा दिन-रात गोली-बंदूक का भय दिखा तंग-तबाह करने संबंधी आवेदन जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल को दिया. दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि पटुआहा वर्तमान मुखिया मुकेश कुमार झा के समर्थक बासुकी पांडे, वरूण झा, सोनी पांडे, शंभू उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, प्रभाष तिवारी जो अपराधिक चरित्र के है. जो अज्ञात लोगों के साथ हथियार लेकर दिन-रात गांव एवं चौक पर घूमते हैं.

जब इसकी सूचना पुलिस को दिया जाता है तो ये लोग ग्रामीणों को भयभीत कर भाग जाते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया श्री झा के पैरवी से उनके समर्थकों के यहां ना तो छापामारी होती है ना ही गिरफ्तारी. वहीं गरीब परिवार के विद्यानंद शर्मा पर झूठा केस कराकर बराबर छापामारी करायी जा रही है. ग्रामीणों ने ऐसे अपराधी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते कहा कि अगर हम गरीबों की बात नहीं सुनी जायेगी तो सड़क जाम करने को बाध्य होंगे. आवेदन देनेवालों में संजना देवी, मनोज शर्मा, संतोष साह, उपेंद्र शर्मा, विजय शंकर तांती, साजन शर्मा, रविन शर्मा सहित दर्जनों शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन