मकर-संक्रांति : कल से तिल-तिल कर बढ़ने लगेगा दिन खायेंगे दही-चूड़ा

सहरसा नगर : मकर सक्रांति को लेकर स्थानीय बाजार में तिल और तिलकुट खरीदने को लेकर चहल पहल बढ़ गयी है. ठंड से बेहाल लोगों पर बुधवार की सुबह भगवान भास्कर जहां नाराज दिखे, वहीं दस बजे के बाद सूर्य की किरण ने मेहरबानी की. जिसके कारण लोगों ने राहत की सांस ली और बाजार […]
सहरसा नगर : मकर सक्रांति को लेकर स्थानीय बाजार में तिल और तिलकुट खरीदने को लेकर चहल पहल बढ़ गयी है. ठंड से बेहाल लोगों पर बुधवार की सुबह भगवान भास्कर जहां नाराज दिखे, वहीं दस बजे के बाद सूर्य की किरण ने मेहरबानी की. जिसके कारण लोगों ने राहत की सांस ली और बाजार में खरीदारी करने भी निकले. गर्म गर्म धूप में खरीदारी करते लोगों से बाजार की चहल पहल देखते ही बन रही थी.
इन दिनों शहर में खुले दर्जन भर तिलकुट की दुकानों पर सर्वाधिक भीड़ रही. 200 से 300 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे पटना, गया और खगड़िया के तिलकुट की दुकानों पर दिन भर लोगों का तांता लगा रहा. तिलकुट की ही दुकान पर 15 रुपये पीस की दर से बिक रहे घीवर को खरीदने के लिए भी लोगों को अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा गया.
जबकि घर पर तिल का लड्डू बनाने के लिए उजले एवं काले तिल और गुड़ की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ी रही. भागलपुर का कतरनी चूरा एवं सब्जियों को खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों का दिन भर आना जाना लगा रहा. इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का तांता गुरुवार को सहरसा से खुलने वाली ट्रेन व बसों में लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










