नशे की हालत में कर रहा था हंगामा, गिरफ्तार

सौरबाजार : थाना क्षेत्र के रौता गांव का एक महादलित नशे की हालत में सड़क पर हंगामा कर रहा था. इसकी सूचना सौरबाजार थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को ग्रामीणों ने दूरभाष पर दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे नशे की हालत में गिरफ्तार कर थाना लाया गया. अत्यधिक नशे में रहने की वजह से उस […]
सौरबाजार : थाना क्षेत्र के रौता गांव का एक महादलित नशे की हालत में सड़क पर हंगामा कर रहा था. इसकी सूचना सौरबाजार थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को ग्रामीणों ने दूरभाष पर दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे नशे की हालत में गिरफ्तार कर थाना लाया गया. अत्यधिक नशे में रहने की वजह से उस पर पानी डाला गया. जांच में अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि हुई. बताया जाता है कि शराबी बुटेल सादा रौता गांव का रहने वाला है. जो अक्सर शराब का सेवन कर लोगों को भयाक्रांत किया करता था.
इस संबंध में कई प्रबुद्धजनों ने बताया कि सरकार के शराबबंदी कानून का सिर्फ पुलिस प्रशासन ही निर्वहन कर रही है. लेकिन पुलिस की कार्रवाई का नतीजा बेकार साबित हो जाता है. थोड़े दिनों में ही छूटने के बाद फिर से शराबी की हरकतें शुरू हो जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




