जिप सदस्य से की धक्का-मुक्की समर्थकों ने किया रेल ट्रैक जाम

सहरसा : भाकपा जिला सचिव सह जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण पर सोमवार की सुबह पंचवटी चौक के समीप हमला करने व धक्का मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि वे अपने बेटे को केंद्रीय विद्यालय पहुंचाने जा रहे थे. पंचवटी चौक के समीप […]
सहरसा : भाकपा जिला सचिव सह जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण पर सोमवार की सुबह पंचवटी चौक के समीप हमला करने व धक्का मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया है. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि वे अपने बेटे को केंद्रीय विद्यालय पहुंचाने जा रहे थे. पंचवटी चौक के समीप पहुंचे कि योगेंद्र यादव, अरविंद यादव, रूदल यादव, मुन्ना यादव, राजा यादव, कुंदन यादव, देवन यादव, राजीव कुमार, गौरव कुमार, प्रिंस कुमार सहित 50 अज्ञात ने अचानक घेर लिया और
गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर योगेंद्र यादव ने गाली-गलौज करते कहा कि नेता बनता है, आज मचा चखायेंगे कि मेरे बेटे को पुलिस से मार खिलाने का क्या परिणाम होता है. सबने सुनियोजित तरीके से जान मारने की नीयत से हमला कर दिया. मुन्ना यादव ने गाली-गलौज करते कहा कि तुम नहीं जानते हो हम पंचवटी चौक के राजा हैं. हमारे खिलाफ जाअोगे, तो जान से मार देंगे. इसी दौरान मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस के आने से जान बची, अन्यथा लोग हत्या कर सकते थे.
उन्होंने कहा कि यह घटना आतंक फैलाने के लिए की गयी है. घटना का कारण यह है कि सदर थाना में दर्ज एक अपहरण के मामले में अपहृता की बरामदगी के लिए प्रशासन से अनुरोध किया था और मशाल जुलूस निकाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




