नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी रामधारी सिंह

सासाराम नगर : कोनार निवासी स्वतंत्रता सेनानी रामधारी सिंह को दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार की देर शाम मृत्यु हो गयी. इसकी जानकारी देते हुए इनके बड़े बेटे प्रोफेसर चंद्रमा सिंह ने बताया कि इधर कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. शुक्रवार को सामान्य लग रहे थे. अचानक शाम में सीने में तेज […]
सासाराम नगर : कोनार निवासी स्वतंत्रता सेनानी रामधारी सिंह को दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार की देर शाम मृत्यु हो गयी. इसकी जानकारी देते हुए इनके बड़े बेटे प्रोफेसर चंद्रमा सिंह ने बताया कि इधर कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. शुक्रवार को सामान्य लग रहे थे. अचानक शाम में सीने में तेज दर्द हुआ और कुछ ही देर में दम तोड़ दिये.
कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने कहा कि रामधारी बाबू स्वतंत्रता सेनानी तो थे ही समाजसेवी भी थे. इस उम्र में भी उन की समाजसेवा में तत्परता को देखते बनता था. इनके दो पुत्र व दो पुत्रियां है. इनका जन्म 1916 में हुआ था. 101 वर्ष की उम्र में 20 जनवरी, 2017 को उन्होंने दुनिया से विदा ले ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




