श्रद्धा, भक्ति, आस्था व संस्कृति का संगम है छठ महापर्व

सासाराम शहर : छठ यूं तो पूरे देश में मनाया जाता है. लेकिन यह बिहार व यूपी के लिए महापर्व है. नहाय खाय से आरंभ होकर चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ होता है. व्रती चार दिनों तक श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान भास्कर व […]
सासाराम शहर : छठ यूं तो पूरे देश में मनाया जाता है. लेकिन यह बिहार व यूपी के लिए महापर्व है. नहाय खाय से आरंभ होकर चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ होता है. व्रती चार दिनों तक श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान भास्कर व छठी मइया की पूजा में लीन रहते हैं.
इस त्योहार में पवित्रता का बहुत ही महत्व है. प्रसाद के लिए गेहूं धोने से लेकर गेहूं सुखाने व पिसाने के अलावा प्रसाद बनाने तक पवित्रता का विशेष ध्यान रख जाता है. निर्जला रहकर व्रती पूरी तन्मयता के साथ अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य को अर्घदान करते हैं. इसके आरंभ को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं. कहा जाता है कि पहला छठ सूर्यपुत्र कर्ण ने किया था. यह माता सीता तथा द्रौपदी के भी करने की बात कही जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










