फोन पर लिया झांसे में, एटीएम से उड़ा लिये 58 हजार रुपये

Published at :08 Sep 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
फोन पर लिया झांसे में, एटीएम से उड़ा लिये 58 हजार रुपये

अकोढ़ीगोला : लोगों की लापरवाही से साइबर क्राइम फल फूल रहा है. साइबर क्राइम के विरुद्ध प्रचार-प्रसार के बाद भी लोग उसके झांसे में आ रहे है. दरिहट के मोहम्मद अली भी इसका शिकार हो गये. गुरुवार को उनके मोबाइल पर 8207492179 नंबर से फोन आया. फोन करनेवाला अपना परिचय पंजाब नेशनल बैंक, डेहरी शाखा […]

विज्ञापन

अकोढ़ीगोला : लोगों की लापरवाही से साइबर क्राइम फल फूल रहा है. साइबर क्राइम के विरुद्ध प्रचार-प्रसार के बाद भी लोग उसके झांसे में आ रहे है. दरिहट के मोहम्मद अली भी इसका शिकार हो गये. गुरुवार को उनके मोबाइल पर 8207492179 नंबर से फोन आया. फोन करनेवाला अपना परिचय पंजाब नेशनल बैंक, डेहरी शाखा के सतीश कुमार बताया. उसने कहा कि आपके खाता में आधार नंबर को जोड़ना है. आधार नंबर जाने बाद बात बात में एटीएम का नंबर पूछा. उसके बाद उसके खाते में मौजूद राशि के बारे में बताया.

उसने कहा की आपका खाता अपटूडेट हो गया है. आज एटीएम का प्रयोग मत करना. इसके कुछ ही मिनट के बाद मोहम्मद अली के मोबाइल पर 19 हजार रुपये निकालने मैसेज आया. देखते ही देखते उसके खाते से 57999 रुपया निकल चुका था. पीड़ित डेहरी बैंक के शाखा पहुंच कर एटीएम को लॉक करा रहा था तब भी उसके खाते से निकासी हो रही थी. बैंक अधिकारियों ने तत्परता से एटीएम को लॉक किया. उसने बताया कि एटीएम नंबर से चार बार ऑनलाइन खरीदारी की गयी है. वही बैंक अधिकारियों का कहना था कि बैंक किसी कस्टमर से कोई भी कागजात मोबाइल पर नहीं मांगता है. इसकी जानकारी बार-बार दी जाती है. इसके बावजूद लोगों की लापरवाही के कारण साइबर क्राइम का शिकार हो जाते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन