Viral Video: पटना में ऑटोमैटिक हथियार से फायरिंग, दबदबा दिखाने के लिए युवक ने दागी कई राउंड गोलियां

Viral Video: राजधानी पटना के नौबतपुर इलाके में एक बिल्डर कंपनी के भूमि पूजन के दौरान खुलेआम 11 राउंड हवाई फायरिंग की गई. वायरल वीडियो में युवक गोलियां दागते हुए अपना दबदबा दिखाते नजर आ रहे हैं.

Viral Video: राजधानी पटना में भूमि पूजन के दौरान ऑटोमैटिक हथियारों से 11 राउंड हवाई फायरिंग की गई. इस वीडियो में युवक कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. इस बेखौफ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक खुलेआम गोलियां चलाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

बिल्डर कंपनी के कार्यक्रम में खुलेआम फायरिंग

मामला पटना के नौबतपुर इलाके का बताया जा रहा है. जहां एक निजी बिल्डर कंपनी के भूमि पूजन के दौरान नारियल फोड़ने के साथ-साथ हवाई फायरिंग भी की गई. वायरल वीडियो में एक युवक खुद कह रहा है कि कम से कम 11 राउंड फायरिंग होगी. इस तरह खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. अब देखना यह होगा कि पटना पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.

Also Read: बिहार में बड़े ऑनलाइन परीक्षा घोटाले का भंडाफोड़! दो माफिया गिरफ्तार, रेलवे एग्जाम में 2 करोड़ की उगाही का था टारगेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >