बिहार में दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ ब्रांड एंबेसडर बनेंगे स्कूली छात्र-छात्राएं, चलेगा अभियान

Updated at : 16 Apr 2022 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ ब्रांड एंबेसडर बनेंगे स्कूली छात्र-छात्राएं, चलेगा अभियान

बिहार में दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ अब स्कूली छात्र-छात्राएं ब्रांड एंबेसडर बनेंगे.अगले महीने से गांवों में अभियान शुरू होगा. शिक्षा और समाज कल्याण विभाग की इस अनोखी योजना के वाहक कक्षा नौवीं से 12 वीं के छात्र व छात्राएं बनेंगे.

विज्ञापन

बिहार में दहेज प्रथा व बाल विवाह रोकने के लिए स्कूली छात्र-छात्राएं प्रचार का माध्यम बनेंगे. इसके लिए गांवों में अभियान शुरू होगा. शिक्षा और समाज कल्याण विभाग की इस अनोखी योजना के वाहक बनेंगे कक्षा नौवीं से 12 वीं के छात्र व छात्राएं. सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की टीमें बनेंगी, जो स्कूल में बच्चों को जागरूक करेंगी. साथ ही ये गांवों में महिलाओं व बुजुर्गों को जोड़ेंगे, ताकि इन कुप्रथाओं को जड़ से मिटाने के लिए गांवों में पहल हो सके.

बनेगी पांच-पांच छात्र-छात्राओं की टीम

स्कूली बच्चों की टीमें बनायी जायेंगी. इसमें हर क्लास में पांच बच्चों को रखा जायेगा. इसमें बच्चों को यह बताया जायेगा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा को रोकने के लिए क्या करेंगे.

आठवीं के बाद स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों की जानकारी देंगे

छात्र-छात्राएं स्कूलों में विभिन्न तरह के कार्यक्रमाें व प्रतियोगिताओं के माध्यम से अभियान चलायेंगे. आठवीं के बाद अचानक स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों के संबंध में अलग से रिपोर्ट बनाने के बाद इसकी जानकारी विभाग तक पहुंचायेंगे. सरकारी अधिकारियों के नंबरों पर भी फोन कर सूचना भी देंगे.

Also Read: पटना में धड़ल्ले से हो रहा सफेद बालू का काला खेल, जेपी सेतु के नीचे गंगा में लाखों का होता अवैध कारोबार

इन लड़कियों के पास अधिकारियों का नंबर रहेगा. महिलाओं व बुजुर्गों को बाल विवाह व दहेज प्रथा की कुप्रथा से अवगत करायेंगे. इसका समाज पर क्या बुरा प्रभाव पड़ रहा है, इस संबंध में जानकारी देंगे.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन