जब कक्षा 6 और 7 की लड़कियां बनी एक दिन के लिये SP और DM. कुर्सी पर बैठते ही आयीं एक्शन में...

Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2020 9:11 AM

विज्ञापन

अधिकारियों को दोषियों पर एक्शन लेने का दिया आदेश

विज्ञापन

पटना: आपने नायक फिल्म में अनिल कपूर को एक दिन के लिए CM बनते तो देखा ही होगा. ठीक उसी तरह महिला दिवस के मौके पर बिहार के सीतामढ़ी में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब लोगों के सामने DM और SP के चार्ज में 12 और 13 साल की लड़कियां सामने थी. दरअसल ,सीतामढ़ी जिला की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर चार दिवसीय कार्यक्रम “मीट द कलेक्टर” चला रही हैं, जिसके अंतर्गत इन छात्राओं को एक दिन के लिए जिला के DM और SP की कमान सौंप उन्हें प्रेरित करने का फैसला उन्होंने लिया.

7वीं कक्षा की छात्रा सुंदरम प्रिया को बिल्कुल विभागीय परंपरा के अनुसार DM अभिलाषा शर्मा ने सभी स्टाफ से मिलवाया और जिलाधिकारी चेंबर में ले जाकर DM की कुर्सी पर बैठाया. छात्रा प्रिया ने मीडिया से भी बात की और कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखीं. स्थानीय लोग भी अपनी शिकायतें लेकर जुटने लगे और DM साहिबा शिकायतों का निपटारा करती भी दिखीं. जिला के सड़क की हालत से नाराज होकर उन्होंने अधिकारियों को दोषियों पर एक्शन लेने का आदेश दिया

वहीं एक दिन के लिए जिला के पुलिस कप्तान यानी SP की भूमिका में कक्षा 6 की छात्रा प्रभा कुमारी थी.12 साल की छात्रा प्रभा कुमारी SP का पद संभालते ही एक्शन में दिखी और पुलिसकर्मियों को लापरवाही के लिए फटकार तक लगाती दिखी, जब स्थानीय लोग थानेदार की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचे तो लेडी सिंघम ने फौरन थानेदार को फोन लगाकर हड़काया भी और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दे डाली. सीतामढ़ी DM अभिलाषा कुमारी शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिये छात्राओं को प्रशासन और कानून व्यवस्था की चुनौतियां और इसे संचालित करने के तरीके से रूबरू कराना था, इसके बाद में अपने इस एक दिवसीय अनुभव को छात्राओं ने पन्नों पर लिखा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन