Marine Drive: भागलपुर में मरीन ड्राइव बनने का रास्ता साफ, किसी का नहीं टूटेगा घर, मिला आश्वासन
Published by : Preeti Dayal Updated At : 21 Jan 2026 1:59 PM
भागलपुर में मरीन ड्राइव बनने का रास्ता साफ (सांकेतिक फोटो)
Marine Drive: भागलपुर-मुंगेर गंगा मरीन ड्राइव से जुड़ी राहत भरी खबर है. मरीन ड्राइव के साइट सेलेक्शन को लेकर विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर आवेदन सौंपा. जिसके बाद आश्वासन भी दिया गया.
Marine Drive: भागलपुर से मुंगेर तक बनने वाले गंगा मरीन ड्राइव परियोजना को लेकर बड़ी खबर है. जिस जगह मरीन ड्राइव का निर्माण होने वाला है, उसे 40 मीटर उत्तर दिशा में ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर सुलतानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और फॉर्मल एप्लीकेशन सौंपा. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मरीन ड्राइव को लेकर चर्चा हुई, जिसमें लोगों की जरुरतों को ऊपर रखते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया.
विधायक ने क्या कहा?
विधायक प्रो. मंडल ने बताया कि साइट सेलेक्शन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गंगा मरीन ड्राइव के निर्माण के दौरान किसी भी परिवार का घर नहीं टूटे. इस बारे में उन्होंने मुख्य सचिव दीपक कुमार और पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव कपिल देव से भी बातचीत की. सभी संबंधित अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिला है कि परियोजना में लोगों की जरुरतों का ध्यान रखा जाएगा और किसी का आशियाना नहीं उजड़ेगा.
पक्की सीढ़ी घाट का मुद्दा भी उठाया
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने सुलतानगंज में गंगा रीवर फ्रंट की तर्ज पर प्रस्तावित पक्की सीढ़ी घाट परियोजना का मुद्दा भी उठाया. इसके साथ ही मुख्य सचिव दीपक कुमार ने भी वित्त विभाग के मुख्य सचिव आनंद किशोर से बातचीत कर जल्द समाधान को लेकर पहल की.
मरीन ड्राइव और रीवर फ्रंट से होगा विकास
विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि गंगा मरीन ड्राइव और गंगा रीवर फ्रंट परियोजना से सुलतानगंज का विकास हो सकेगा. इन परियोजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा. इकोनॉमी मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. यह भी कहा कि आने वाले दिनों में श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुए गंगा रीवर फ्रंट की तर्ज पर पक्की सीढ़ी घाट का निर्माण मेला लगने से पहले ही शुरू कर दिया जाएगा. इससे लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं को गंगा स्नान में सुविधा मिल सकेगी.
Also Read: Patna News: पटना के एक हॉस्टल में बमबाजी, जमकर गोलियां भी चलाई, पुलिस ने क्या बताया मामला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










