सीएम सम्राट ने विधानसभा में हासिल किया विश्वास मत, स्पीकर ने नई सरकार को दी बधाई

Samrat Chaudhary: सीएम सम्राट चौधरी ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया. ध्वनिमत से सीएम सम्राट ने फ्लोर टेस्ट पास किया. इस दौरान नई सरकार को बहुमत मिलने पर स्पीकर प्रेम कुमार ने बधाई दी.

Samrat Chaudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है. विधानसभा पहुंचते के साथ ही उन्होंने विक्ट्री का साइन दिखाया था. साथ ही एनडीए के नेता पहले से ही आसानी से विश्वास मत हासिल कर लेने की संभावना जता रहे थे. ऐसे में आज विशेष सत्र के दौरान उन्हें एनडीए के विधायकों का समर्थन मिला. स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी.

सीएम सम्राट बोले- 3सी से कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं होगा

सदन में सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार में 20 सालों से एनडीए की सरकार है. इस सरकार ने महिलाओं की चिंता की, किसानों और सबसे ज्यादा सुशासन स्थापित किया. हमारे नीतीश कुमार जी चाहते हैं कि बिहार समृद्ध बने. जिस तरह से उन्होंने 3सी (करप्शन, क्राइम और कम्युनिज्म) से कॉम्प्रोमाइज नहीं किया, ठीक उसी तरह यह सरकार भी नहीं करेगी.

तेजस्वी यादव को दिया करारा जवाब

तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है. मैं यहां सब के आशीर्वाद से बैठा हूं. लालू जी ने मेरे परिवार के 22 सदस्यों को जेल में डाला था. लालू जी ने मिलर हाई स्कूल के ग्राउंड में क्षमा भी मांगा था कि हमसे गलती हुई. लालू जी को भी नीतीश कुमार जी ने ही मुख्यमंत्री बनाया था. ऐसे में कोई किसी की पाठशाला का नहीं होता है, ये लोकतंत्र है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में कहा था कि भाजपा चुनाव के समय ही तय कर देती तो आज विश्वास मत की नौबत नहीं आती. चुनाव के समय 25 से 30 के नारा देकर मुख्यमंत्री को फिनिश कर दिया. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा था कि सम्राट चौधरी लालू जी की पाठशाला के हैं, जिस पर सीएम सम्राट ने करारा जवाब दिया है.

Also Read: विधानसभा पहुंचते ही सीएम सम्राट ने दिखाया विक्ट्री का साइन, पेश किया विश्वास मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >