रेलवे का तोहफा, पटना और पाटलिपुत्र रूट से चलेंगी 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Train News: रेलवे की ओर से गर्मी की छुट्टी से पहले यात्रियों को राहत दी गई है. 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. ये सभी ट्रेनें पटना और पाटलिपुत्र के रास्ते चलेंगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Bihar Train News: पटना और पाटलिपुत्र के रास्ते 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. गर्मी की छुट्टी होने में बस कुछ दिन ही रह गए हैं. कई लोग बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करते हैं. इस दौरान ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है. संभावित भीड़ को देखते हुए यात्रियों को रेलवे की ओर से राहत दी गई है.

सभी 7 जोड़ी ट्रेनों की लिस्ट

  • (गाड़ी नंबर- 09063) उधना-मालदा टाउन स्पेशल : 27 अप्रैल को उधना से 20:15 बजे खुलकर मालदा टाउन पहुंचेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 09064) मालदा टाउन-उधना स्पेशल : 29 अप्रैल को मालदा टाउन से 17:35 बजे खुलकर उधना पहुंचेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 09463) गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल : 25 अप्रैल को गांधीधाम से 12:30 बजे खुलेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 09464) मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल : 27 अप्रैल को मालदा टाउन से 17:35 बजे खुलेगी और गांधीधाम पहुंचेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 09069 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल: 24, 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को उधना स्टेशन से 5:30 बजे खुलेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल : 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल और 1 मई को समस्तीपुर से 19:00 बजे खुलकर उधना पहुंचेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 09013) उधना-मालदा टाउन स्पेशल : 28 अप्रैल को उधना से 14:30 बजे खुलेगी और मालदा टाउन पहुंचेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 09014) मालदा टाउन-उधना स्पेशल : 30 अप्रैल को मालदा टाउन से 08:10 बजे खुलेगी और उधना पहुंचेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 09167) उधना-मधुबनी अनारक्षित स्पेशल: 26 अप्रैल को उधना से 05:30 बजे खुलेगी और मधुबनी पहुंचेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 09168) मधुबनी-उधना स्पेशल : 27 अप्रैल को मधुबनी से 22:00 बजे खुलेगी और उधना पहुंचेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 09435/09436) साबरमती-आसनसोल-साबरमती स्पेशल : 29 अप्रैल और एक मई को चलेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 04250/04249) सुलतानपुर-दानकुनी-सुलतानपुर स्पेशल : 24 और 25 अप्रैल को हुई थी.

अलग-अलग राज्यों के लिए चलेंगी ट्रेनें

सभी 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग राज्यों के लिए चलाई जायेंगी, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिल सकेगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र की ओर से यह जानकारी दी गई है. रेलवे के इस फैसले से यात्री आरामदायक सफर का मजा ले सकेंगे.

Also Read: सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >