बख्तियारपुर से मोकामा बाटा चौक तक बदलेगी सड़क की सूरत, 250 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Bihar Road Development: बिहार में रोड कनेक्टिविटी को लगातार मजबूत किया जा रहा है. इस बीच बख्तियारपुर से मोकामा बाटा चौक तक सड़क की सूरत बदलने वाली है. संभावना जताई जा रही है कि अगले साल के अप्रैल महीने तक सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा.

Bihar Road Development: बिहार में सड़कों को लगातार दुरुस्त किया जा रहा है. शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सड़कें बनाई जा रही हैं. ऐसे में बख्तियारपुर के करजान से बाढ़ होते हुए मोकामा बाटा चौक तक सड़क चकाचक होगी. सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ उसे दुरुस्त किया जा रहा है.

45 किलोमीटर लंबी होगी सड़क

इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि अगले साल अप्रैल तक सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा. बख्तियारपुर से मोकामा बाटा चौक तक लगभग 45 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 250 करोड़ खर्च होंगे. सूत्र की माने तो, बख्तियारपुर से मोकामा सड़क पुराना एनएच 31 रहा है. यह करजान (बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के पास) से शुरू होकर बाढ़, पंडारक, मोर और शिवनार होते हुए मोकामा तक जाती है.

प्रगति यात्रा के दौरान पूर्व सीएम ने की थी घोषणा

बख्तियारपुर से मोकामा फोर लेन के निर्माण से पुराने इस सड़क को दुरूस्त करने के साथ चौड़ा किया जा रहा है. अब सड़क की चौड़ाई 11 मीटर होगी. पहले सड़क की चौड़ाई साढ़े सात मीटर थी. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से 21 फरवरी 2025 को पटना जिले की प्रगति यात्रा के दौरान सड़क के चौड़ीकरण के साथ दुरुस्त करने की घोषणा की गई थी.

कब शुरू हुआ था सड़क का निर्माण कार्य?

सड़क के चौड़ीकरण के साथ दुरुस्त करने का काम अगले साल अप्रैल में पूरा होगा. सड़क के निर्माण का काम सितंबर 2025 में शुरू हुआ था. सड़क के दुरुस्त होने से शहर के लोगों को बख्तियारपुर-मोकामा-बेगूसराय-खगड़िया के बीच की कनेक्टिविटी मिलेगी. पुराने एनएच-31 पर लगने वाले भारी जाम से भी राहत मिलेगी.

Also Read: गोपालगंज में घायल युवक की 14 दिनों बाद मौत, NH-27 पर बवाल, 5 किमी दूर तक गाड़ियों की लगी लाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >