नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाला मार्च

पटना : गरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा विधान पार्षद डॉ संजय पासवान ने शहर में मार्च निकाला. कबीर के लोग संगठन के बैनर तले आयकर चौराहा से डाकबंगला चौराहा तक निकाले गये इस मार्च में दर्जनों लोग शामिल हुए. डाकबंगला चौराहा पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह विधान […]

पटना : गरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा विधान पार्षद डॉ संजय पासवान ने शहर में मार्च निकाला. कबीर के लोग संगठन के बैनर तले आयकर चौराहा से डाकबंगला चौराहा तक निकाले गये इस मार्च में दर्जनों लोग शामिल हुए. डाकबंगला चौराहा पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह विधान पार्षद ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश और बिहार में लागू होना चाहिए.

इससे भारत में वर्षों से शरणार्थी के रूप में रह रहे दलित, पिछड़ा, गरीब के साथ न्याय होगा. उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर देश और बिहार में कांग्रेस पार्टी व वाम दल देश में भ्रम फैलाना चाहती है. इस कानून से भारत में रह रहे मुसलमान भाइयों के साथ कही कोई अन्याय होने वाला नहीं है.
श्री पासवान ने कहा कि वर्षों से इस देश में अशांति और अराजकता फैलाने वाले घुसपैठियों को भारत से बाहर जाना ही होगा. कानून के समर्थन में निकाले गये इस मार्च को लेकर विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तैयारी कर रखी थी. इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक नरेश महतो, नीलमणि पटेल, उपेंद्र चौहान, डॉ बिनोद शर्मा, सनोज यादव, गणेश यादव, घनश्याम तांती आदि भी मौजूद रहे.
सीएए के समर्थन में पुनाईचक चौराहे पर हवन : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में पुनाईचक चक चौराहा के पास मनीष भूषण ओझा एवं नगनारायण के नेतृत्व में हवन कार्यक्रम किया गया.
इस दौरान मनीष भूषण ओझा, सुनील कुमार, नग नारायण सिंह, बृज नंदन राय, प्रवीण कुमार, पवन कुमार शास्त्री, मंटु सिंह को पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में ले लिया गया. उनको देर शाम रिहा कर दिया गया. पटना महानगर के जिला मिडिया प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि लोगों के द्वारा सीएए के विरोध में बंद के नाम पर जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, यह गलत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >