पटना : 14 जनवरी से जन्मजात रोगों से पीड़ित बच्चों का फ्री होगा इलाज

Updated at : 02 Jan 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 14 जनवरी से जन्मजात रोगों से पीड़ित बच्चों का फ्री होगा इलाज

आइजीआइएमएस में शुरू होगी योजना पटना : जन्मजात बीमारियों से जूझ रहे मासूम बच्चों के लिए राहत भरी खबर है. अब शहर के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में जन्मजात बीमारी से ग्रस्त बच्चों का इलाज नि:शुल्क किया जायेगा. आगामी 14 जनवरी से संस्थान में यह योजना लागू कर दी जायेगी. बाल सुरक्षा कल्याण योजना के […]

विज्ञापन
आइजीआइएमएस में शुरू होगी योजना
पटना : जन्मजात बीमारियों से जूझ रहे मासूम बच्चों के लिए राहत भरी खबर है. अब शहर के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में जन्मजात बीमारी से ग्रस्त बच्चों का इलाज नि:शुल्क किया जायेगा. आगामी 14 जनवरी से संस्थान में यह योजना लागू कर दी जायेगी. बाल सुरक्षा कल्याण योजना के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है.
अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक किसी भी समाज, धर्म, जाति आदि सभी तरह के जन्मजात बीमारी से जूझ रहे बच्चों का इलाज किया जायेगा. जन्म से 14 साल तक के बच्चों का इलाज फ्री किया जायेगा.
14 जनवरी से इलाज शुरू : जानकारी देते हुए आइजीआइएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि बाल सुरक्षा कानून योजना के तहत नि:शुल्क इलाज करने का आदेश आ गया है.
इसके लिए सरकार समय-समय पर दस लाख रुपये का कोष देगी. संस्थान के एकाउंट में एक लाख रुपये हमेशा रखना है व नौ लाख रुपये तक खर्च करना है. जैसे ही एक लाख रुपये बजट बच जायेगा तो सरकार फिर से 10 लाख रुपये राशि भेज देगी.
बर्थ व आवास सर्टिफिकेट लाना जरूरी : डॉ मनीष मंडल ने बताया कि नि:शुल्क इलाज के लिए बच्चे के जन्म व आवास प्रमाण पत्र लाना जरूरी है. नि:शुल्क इलाज सिर्फ जन्मजात बच्चों का ही होगा. इसमें दिल में छेद, मूक बधिर, हड्डी का टेढ़ापन, विकलांगता, आंख आदि जन्मजात होने वाली बीमारियों का इलाज किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन