जब्त गाड़ियों को निगल रहा जंग

रजौली : पुलिस द्वारा जब्त किये गये वाहनों को रजौली थाना परिसर में रखा गया है, लेकिन उनका रखरखाव नहीं हो रहा है जिस कारण उनमें जंग पकड़ रहा है.बताया जाता है कि परिसर में रखे वाहनों की कीमत लाखों रुपये होगी, इन वाहनों को देखनेवाला कोई नहीं है. लोगों का कहना है कि यदि […]
रजौली : पुलिस द्वारा जब्त किये गये वाहनों को रजौली थाना परिसर में रखा गया है, लेकिन उनका रखरखाव नहीं हो रहा है जिस कारण उनमें जंग पकड़ रहा है.बताया जाता है कि परिसर में रखे वाहनों की कीमत लाखों रुपये होगी, इन वाहनों को देखनेवाला कोई नहीं है. लोगों का कहना है कि यदि पुलिस अपने स्तर से नीलामी को लेकर प्रयास करे तथा इसकी नीलामी करे, तो इसके माध्यम से सरकार को लाखों रुपये राजस्व की प्राप्ति हो सकती है लेकिन, स्थानीय पुलिस इस दिशा में सक्रिय पहल नहीं कर रही है.
कोर्ट के आदेश पर नीलामी
उल्लेखनीय है कि न्यायालय के आदेश के बाद खुली बोली लगाकर वाहनों की नीलामी की जाती है. नीलामी होने तक थाना परिसर में रखे इन वाहनों की देखभाल पुलिस के जिम्मे होती है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने कहा कि जब किसी मुकदमे में न्यायालय का निर्णय प्राप्त हो जाता है, तब कोर्ट के आदेश से ही वाहन को छोड़ा जाता है. बाकी वाहनों को परिसर में ही रखा जाता है. अगर वाहनों का दावेदार कोर्ट से आदेश लेकर आता है, तो उनके वाहन दे दिये जाते हैं. जिनके दावेदार नहीं होते, उनके वाहन वहीं पड़े रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




