युवक की पिटाई प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 13 Oct 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की पिटाई प्राथमिकी दर्ज

नवादा, सदर : नगर थाना के गोनावां गांव में एक दलित युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. गोनावां के पईन पर निवासी कृष्णनंदन पासवान के पुत्र सूरज कुमार पूजा का सामान लेकर घर जा रहा था. इसी बीच गांव के ही सोनु कुमार, निवास कुमार, फूलो पांडेय, छोटू पांडेय तथा चिरकुट कुमार […]

विज्ञापन
नवादा, सदर : नगर थाना के गोनावां गांव में एक दलित युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. गोनावां के पईन पर निवासी कृष्णनंदन पासवान के पुत्र सूरज कुमार पूजा का सामान लेकर घर जा रहा था. इसी बीच गांव के ही सोनु कुमार, निवास कुमार, फूलो पांडेय, छोटू पांडेय तथा चिरकुट कुमार ने गाली देते हुए उसकी पिटाई कर दी.
आरोपी युवकों ने पूजा का सामान गिराकर सूरज का सिर भी फोड़ दिया. पीड़ित युवक ने इस संबंध में नगर थाना में मामला दर्ज कराया है. नगर थाना इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि मामले जांच की जा रही है. आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं, युवक की पिटाई का मामला तूल पकड़ रहा है. आरापितों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. सूरज को इलाज के लिए भरती कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन