सात दिनों के अंदर खुलवाएं पेंशनधारियों के बैंकखाते

Updated at : 04 Aug 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
सात दिनों के अंदर खुलवाएं पेंशनधारियों के बैंकखाते

नवादा नगर : प्रखंड के पंचायत सचिवों की बैठक बुधवार को सभागार में हुई. बीडीओ प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी पंचायत सचिवों को सही ढंग से काम करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा कि पंचायत सचिव जिनके पंचायत में ऑडिट का काम नहीं हुआ है वे जल्द ऑडिट रिपोर्ट […]

विज्ञापन
नवादा नगर : प्रखंड के पंचायत सचिवों की बैठक बुधवार को सभागार में हुई. बीडीओ प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी पंचायत सचिवों को सही ढंग से काम करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा कि पंचायत सचिव जिनके पंचायत में ऑडिट का काम नहीं हुआ है वे जल्द ऑडिट रिपोर्ट करवा लें. मतदान केंद्रों की वैकल्पिक सूची जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने को कहा गया.
बैठक में कहा गया कि पेंशन लाभुकों को बैंक खाते के माध्यम से राशि उपलब्ध कराना है. इसलिए सभी पेंशनधारियों का सात दिनों के अंदर बैंक खाता खुलवाना सुनिश्चित करें. डाटा डिजिटलाइजेशन के कारण अब पेंशन की राशि बिना बैंक खाते के मिलना संभव नहीं हो पायेगा. बैठक में सभी पंचायत सचिव मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन