इंदिरा आवास लाभुकों का बुरा हाल

Published at :29 Oct 2013 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
इंदिरा आवास लाभुकों का बुरा हाल

नवादा : इंदिरा आवास योजना में सरकार चाहे जितनी सख्ती बरत लें, लेकिन बिचौलिया अपना काम निकाल ही लेते हैं. मकान बनाने के लिए गरीबों को मिलने वाली राशि में दलालों की चांदी कटती है. इधर, लाभुक पैसे की कमी के कारण घर का निर्माण पूरा नहीं कर पाते. इसी तरह के एक मामले में […]

विज्ञापन

नवादा : इंदिरा आवास योजना में सरकार चाहे जितनी सख्ती बरत लें, लेकिन बिचौलिया अपना काम निकाल ही लेते हैं. मकान बनाने के लिए गरीबों को मिलने वाली राशि में दलालों की चांदी कटती है. इधर, लाभुक पैसे की कमी के कारण घर का निर्माण पूरा नहीं कर पाते.

इसी तरह के एक मामले में अकबरपुर के अंचल अधिकारी संजय कुमार की माने तो इंदिरा आवास के लाभुक रामचंद्र राजवंशी, अगुन मांझी, मथुरा राम आदि ने विकास मित्र के पति अजय राजवंशी पर पासबुक मांगने का आरोप लगाया है. लाभुकों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, मगध प्रमंडल के आयुक्त, डीए अनुमंडल पदाधिकारी से की है.

इधर, पांती पंचायत में इंदिरा आवास योजना के तहत ग्राम सिरकट्टा, पांती, खैरा, कुहिला के लोगों को इंदिरा आवास दिया गया, लेकिन लाभुकों का आधा मकान तक भी नहीं बन पाया है.

जबकि, 10-10 हजार रुपये बिचौलियों के बीच बंदरबांट हो गयी. लाभुक यशोदा देवी, छोटू राजवंशी, अनिल राजवंशी ने बताया कि उनका इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ था, लेकिन अभी तक पासबुक नहीं मिला है. मांगे जाने पर 10 हजार रुपये की मांग होती है. इंदिरा आवास के लिए मिलने वाली राशि कमीशन के रूप में बंदरबांट हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन