ए वन सुपर-40 की जांच परीक्षा समाप्त

नवादा : ए वन सुपर फोर्टी में सलेक्शन के लिए रविवार को जांच परीक्षा ली गयी. इसमें छह सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इनमें से चुने गये 40 छात्र-छात्राओं को ए वन कंपीटीशन सेंटर नि:शुक्ल एसएससी व अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवायेगा. कोचिंग के स्थापक अमरदीप सिन्हा ने कहा कि चुने गये […]
नवादा : ए वन सुपर फोर्टी में सलेक्शन के लिए रविवार को जांच परीक्षा ली गयी. इसमें छह सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इनमें से चुने गये 40 छात्र-छात्राओं को ए वन कंपीटीशन सेंटर नि:शुक्ल एसएससी व अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करवायेगा.
कोचिंग के स्थापक अमरदीप सिन्हा ने कहा कि चुने गये सभी छात्र-छात्राओं को कंपीटीशन के लिए जरूरी विषयों में दक्ष बनाया जायेगा.
जांच परीक्षा के रिजल्ट का प्रकाशन 10 को किया जायेगा. इस परीक्षा के सफल संचालन में अजय गौतम, मौसम, अभिषेक, पिंटू, आकाशदीप, दीपम, श्रीकांत, सुधीर, रितेश व छोटू आदि सक्रिय थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




