टैक्स टोकन के विरोध में नहीं चले टेंपो

Updated at : 06 Dec 2015 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
टैक्स टोकन के विरोध में नहीं चले टेंपो

बिहारशरीफ : टैक्स टोकन व रंगदारी लिये जाने के विरोध मेें शनिवार से शहर में टेंपो परिचालन ठप हो गया है. आठ सूत्री मांगों को लेकर लोगों ने अनिश्चचितकालीन हड़ताल कर दिया है. टेंपो परिचालन ठप रहने से शहर के लोगों को भारी फजीहत उठानी पड़ी है. दिन भर पैदल चलने को लोग विवश दिखे. […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : टैक्स टोकन व रंगदारी लिये जाने के विरोध मेें शनिवार से शहर में टेंपो परिचालन ठप हो गया है. आठ सूत्री मांगों को लेकर लोगों ने अनिश्चचितकालीन हड़ताल कर दिया है. टेंपो परिचालन ठप रहने से शहर के लोगों को भारी फजीहत उठानी पड़ी है. दिन भर पैदल चलने को लोग विवश दिखे.

विकल्प के रुप मेें टमटम व रिक्शा की सवारी करनी पड़ी. रामचंद्रपुर बस स्टैंड हो या फिर रेलवे स्टेशन सभी जगह यात्रियों को अपना सामान स्वयं लेकर पैदल चलना पड़ रहा था. खासकर महिलाओं व बच्चों की हालत पैदल चलने से पस्त हो रहा था. चालक महेश कुमार,अनुज कुमार,चिंतामणि समेत सैकड़ों लोगों ने बताया कि परिचालन के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल मोड़, खंदक बस स्टैंड के पास भी टॉल टैक्स लिया जा रहा है.

जबकि रेलवे स्टेशन के पास जाने पर उस क्षेत्र के दबंगों द्वारा हर टेंपो से बीस रुपये रंगदारी ली जाती है. रंगदारी नहीं दिये जाने पर गाली गलौज किया जाता है. नालंदा जिला टेंपो चालक संंघ के जिला सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं की जाती तब हड़ताल जारी रहेगा.

एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि हड़ताल किन कारणों से हड़ताल कर रहे है इसकी सूचना नहीं दी गयी है. सूचना दिये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि कोई जबरन रंगदारी की मांग करता है वह गलत ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन