अपराधियों ने दारोगा को मारी गोली
Updated at : 20 May 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ/हरनौत : बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार को दिन में ही दारोगा को गोली मार दी. घटना जिले के कल्याण बिगहा ओपी क्षेत्र के करीब आधा किलोमीटर पहले घटी.बताया जाता है कि कल्याण बिगहा ओपी में पदस्थापित दारोगा सुबोध कुमार सिंह बिहारशरीफ न्यायालय से हरनौत होते हुए अपने कार्यस्थल कल्याण बिगहा ओपी बाइक से […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ/हरनौत : बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार को दिन में ही दारोगा को गोली मार दी. घटना जिले के कल्याण बिगहा ओपी क्षेत्र के करीब आधा किलोमीटर पहले घटी.बताया जाता है कि कल्याण बिगहा ओपी में पदस्थापित दारोगा सुबोध कुमार सिंह बिहारशरीफ न्यायालय से हरनौत होते हुए अपने कार्यस्थल कल्याण बिगहा ओपी बाइक से अकेले लौट रहे थे.
इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने दारोगा पर गोलियां चला दीं. एक गोली दारोगा की पीठ में लगी है. जवाबी कार्रवाई के दौरान घायल दारोगा द्वारा भी गोलियां चलायी गयीं, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया. प्खून से लथपथ दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




