विज्ञान शिक्षक के बिना भी नामांकन होता है विज्ञान में

बिहारशरीफ (नालंदा) : इसे शिक्षा विभाग की विडंबना ही कहा जायेगा कि बिना शिक्षक के भी विद्यार्थियों के बिना पढ़ाये प्रमाण पत्र दिया जा रहा है. जिले में दर्जनों ऐसे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं, जहां एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं किये जाने के बावजूद हर वर्ष विद्यार्थियों का नामांकन लेकर बिना पढ़ाये विद्यार्थियों को […]
बिहारशरीफ (नालंदा) : इसे शिक्षा विभाग की विडंबना ही कहा जायेगा कि बिना शिक्षक के भी विद्यार्थियों के बिना पढ़ाये प्रमाण पत्र दिया जा रहा है. जिले में दर्जनों ऐसे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं, जहां एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं किये जाने के बावजूद हर वर्ष विद्यार्थियों का नामांकन लेकर बिना पढ़ाये विद्यार्थियों को उत्तीर्ण कराया जा रहा है.
इन विद्यालयों के प्राचार्य भी विभागीय फरमान की अनदेखी नहीं कर सकते हैं. विभागीय आदेश पाते ही इन उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में धड़ाधड़ नामांकन शुरू कर दिया जाता है. वेन प्रखंड अंतर्गत सरदार पटेल +2 विद्यालय देवरिया में भी इसी प्रकार विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. यहां इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए भवन तो बना दिये गये हैं, लेकिन विज्ञान विषय में शिक्षक नदारद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




