खुले में शौच का सोच बदलना होगा

राजगीर : अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के सभागार में गुरुवार को स्वच्छ भारत व लोहिया स्वच्छता अभियान व जिला जल एवं स्वच्छता समिति नालंदा के तत्वावधान में खुले में शौच मुक्त अभियान कार्यक्रम आयोजित की गयी. यह तीन दिवसीय कार्यशाला 29 जून से एक जुलाई तक चलेगा. जिसके मुख्य अतिथि डीएम डाॅ त्याग राजन एसएम ने […]
राजगीर : अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के सभागार में गुरुवार को स्वच्छ भारत व लोहिया स्वच्छता अभियान व जिला जल एवं स्वच्छता समिति नालंदा के तत्वावधान में खुले में शौच मुक्त अभियान कार्यक्रम आयोजित की गयी. यह तीन दिवसीय कार्यशाला 29 जून से एक जुलाई तक चलेगा. जिसके मुख्य अतिथि डीएम डाॅ त्याग राजन एसएम ने सभा को संबोधन से किया. सभा में कतरीसराय,बेन, सिलाव,बिहारशरीफ,
गिरियक व रहुई के प्रखंड समन्वयकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को खुले में शौच मुक्त अभियान को हर हाल में सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर चाहे तो इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देकर अपने जिले के हर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों के वैसे लोगों द्वारा खुले में किये जा रहे शौच की आदत की सोच को बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ शौचालय निर्माण कर देने से ओडीएफ अभियान में सफलता नहीं पाई जा सकती है. लोगों में व्यवहार परिवर्तन भी लाना होगा, जो कि हमारे समक्ष एक चुनौती के समान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




