पीएचसी प्रभारी को निर्देश, एइएस की दवाओं का करें उठाव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पीएचसी प्रभारी को निर्देश, एइएस की दवाओं का करें उठाव
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
एइएस से पीड़ित होनेवाले बच्चे की मौत न हो, इसके लिए हर पीएचसी प्रभारी को दवाओं की खेप उठाव करने का निर्देश सीएस डॉ अजय कुमार ने दिया है. उन्होंने कहा है कि दवाएं उपलब्ध रहेंगी तो पीड़ित बच्चों का इलाज तुरंत हो सकेगा. इसके साथ ही मुख्यालय से मिले 20 लाख पंपलेट का वितरण घर-घर पहले आशा करती थी, लेकिन अब आंगनबाड़ी सेविका काे यह जिम्मेवारी दी गई. कहा कि चुनाव काे लेकर आंगनबाड़ी सेविकाएं घर-घर जा रही हैं. ऐसे में इसी के साथ वह पंपलेट का भी वितरण करेंगी. यदि इसी काम काे आशा करती हैं ताे घर छूटने की अधिक आशंका रहेगी. एइएस नाेडल अधिकारी डाॅ सतीश कुमार ने बताया कि इस निर्णय से लाेगाें काे जागरूक करने में और बल मिलेगा. वहीं जिला से लेकर ब्लाॅक स्तर तक के अधिकारी गांव काे गाेद लिए हैं. उनकी ओर से भी चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है. इसकी रिपाेर्ट वह डीएम को दे रहे हैं. इधर डीएम ने सभी को निर्देश दिया है कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










