Advertisement
शहर के 65 हजार घरों को पानी नहीं दे रहा निगम
शहर में 85 हजार से अधिक होल्डिंग हैं, लेकिन 19 हजार घरों में निगम पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है. निगम के मौजूदा संसाधनों से सभी घरों में पानी देना बड़ी चुनौती है. मुजफ्फरपुर : शहर के 65 हजार घरों को नगर निगम पानी नहीं दे रहा है. इतनी बड़ी आबादी को इस […]
शहर में 85 हजार से अधिक होल्डिंग हैं, लेकिन 19 हजार घरों में निगम पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है. निगम के मौजूदा संसाधनों से सभी घरों में पानी देना बड़ी चुनौती है.
मुजफ्फरपुर : शहर के 65 हजार घरों को नगर निगम पानी नहीं दे रहा है. इतनी बड़ी आबादी को इस गरमी में पानी देना निगम के समक्ष यह बहुत बड़ी चुनौती है. अभी तक निगम 85 हजार घरों में मात्र 19500 घरों को पानी देकर संतुष्ट है. ऐसे में इस गरमी में शहर के लिए पानी बड़ा संकट के रूप में सामने आने वाला है.
इस बीच निगम के अधिकारियों ने दावा किया है कि पानी की आपूर्ति व्यवस्था बदलने का काम जारी है. घर-घर नल जल योजना पर काम शुरू है. निगम अंतर्गत वर्तमान में 85006 होल्डिंग्स हैं. निगम इतने घरों से टैक्स वसूली करता है. लेकिन, सुविधा की बात आती है तो संसाधन बाधक बन जाते हैं. लोगों से उनके घर तक पाइप लाइन नहीं होने की बात कह कर टाल दिया जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement