दस दिनों बाद छाया घना कोहरा, गेहूं के लिए फायदेमंद पहली जनवरी के बाद नहीं लगा था इतना घना कोहरा आठ जनवरी को 25.5 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान धीरे-धीरे तापमान में आ रही गिरावट, किसानों के लिए लाभदायक वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरपहली जनवरी को छाया घना कोहरा करीब दस दिनों बाद ठंड के साथ लौटा है. सुबह में ऐसा घना कोहरा था कि सड़कों पर चलना मुश्किल था. पचास मीटर से अधिक लोगों को नहीं दिख रहा था. यह हाल शहर में था. ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा शहर की अपेक्षा और घना लगा था. कोहरा लगने के साथ ठंड में भी मामूली वृद्धि हुई है. आगे के दिनों में भी कोहरा लगने की उम्मीद है. दस दिनों बाद कोहरा लौटना गेहूं के लिए काफी बेहतर माना जा रहा है. आठ जनवरी को दिन का तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. शनिवार को दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और रात का 10 डिग्री सेल्सियस रहा. रविवार को तापमान में कुछ गिरावट आयी. दिन का तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं सोमवार को तापमान कुछ गिरा. दिन का तापमान 22.7 और रात का तापमान 7.5 डिग्री तक पहुंच गया. राजेंद्र कृषि विवि पूसा के ग्रामीण मौसम परामर्शी सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ ए सतार ने बताया कि आगे के दिनों में कोहरा छाने की संभावना है. बादल भी कुछ स्थानों पर आ सकते हैं. अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. उत्तर बिहार के जिलों में सुबह में अगले दो दिनों तक कोहरे छाये रह सकते हैं. इस अवधि में औसतन तीन से छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मुख्यत: पछिया हवा चलेगी. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में करीब 80 से 90 प्रतिशत व दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है. शुक्रवार का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस है.
Advertisement
दस दिनों बाद छाया घना कोहरा, गेहूं के लिए फायदेमंद
दस दिनों बाद छाया घना कोहरा, गेहूं के लिए फायदेमंद पहली जनवरी के बाद नहीं लगा था इतना घना कोहरा आठ जनवरी को 25.5 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान धीरे-धीरे तापमान में आ रही गिरावट, किसानों के लिए लाभदायक वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरपहली जनवरी को छाया घना कोहरा करीब दस दिनों बाद ठंड के साथ लौटा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement