23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

26 दिसंबर तक फैसला नहीं हुआ तो 28 से चक्का जाम

मुजफ्फरपुर : एमआर कर्मियों की सेवा नियमित करने, कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगाने व दस सूत्री मांगों को लेकर निगम के दोनों कर्मचारी संघ एकजुट हैं. शनिवार की शाम संयुक्त रूप से कर्मचारियों की आम सभा हुई. इसमें कर्मचारियों ने 26 दिसंबर तक शांति से कार्य करने का फैसला लिया. कर्मियों ने कहा, छुट्टी […]

मुजफ्फरपुर : एमआर कर्मियों की सेवा नियमित करने, कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगाने व दस सूत्री मांगों को लेकर निगम के दोनों कर्मचारी संघ एकजुट हैं. शनिवार की शाम संयुक्त रूप से कर्मचारियों की आम सभा हुई.
इसमें कर्मचारियों ने 26 दिसंबर तक शांति से कार्य करने का फैसला लिया. कर्मियों ने कहा, छुट्टी से लौटने के बाद नगर आयुक्त अगर कर्मचारियों की मांगों पर वार्ता नहीं करते हैं तो 28 दिसंबर से निगम का चक्का जाम कर दिया जायेगा.
हालांकि, वरीय टैक्स दारोगा सह बिहार लोकल बॉडिज इंपलाइज फेडरेशन के क्षेत्रीय मंत्री अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त व मेयर से उनकी बातचीत हुई है. दोनों ने आश्वासन दिया है कि कर्मियों के सही डिमांड पर बैठक कर विचार-विमर्श िकया जायेगा. इस बीच कर्मियों को जो जिम्मेदारियां दी गयी हैं, उसे पूरा करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें