प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश होंगे पैक्स अध्यक्षमुजफ्फरपुर. जवाहर तिवारी हत्याकांड में जेल में बंद मुखिया पति व पैक्स अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह पांच लोगों के अपहरण मामले में दर्ज साहेबगंज थाना कांड संख्या 140/09 में प्रोडेक्शन वारंट पर एसडीजेएम पश्चिमी के न्यायालय में पेश होंगे. एसडीजेएम पश्चिमी ने ब्रज किशोर सिंह की ओर से दायर आवेदन पर सुनवाई करते हुए जेल अधीक्षक को पेश करने का आदेश दिया है. बता दें कि सारण छपरा से खरही काटने आये साहेबगंज के दियरा क्षेत्र से पांच किसानों का अपहरण कर लिया गया था. इसमें सारण छपरा जिला अंतर्गत पानापुर थाना क्षेत्र संजय सिंह, चंदन कुमार, मनींद्र सिंह एवं थाना क्षेत्र के फतेहपुर भृगुनाथ तिवारी, संजय तिवारी शामिल थे. घटना की प्राथमिकी पानापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी शंकर राऊत के बयान पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध दर्ज हुई थी. बाद में पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह समेत आधा दर्जन अपराधियों के विरुद्ध अनुसंधान में आरोप साबित होने पर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया था.
BREAKING NEWS
Advertisement
प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश होंगे पैक्स अध्यक्ष
प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश होंगे पैक्स अध्यक्षमुजफ्फरपुर. जवाहर तिवारी हत्याकांड में जेल में बंद मुखिया पति व पैक्स अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह पांच लोगों के अपहरण मामले में दर्ज साहेबगंज थाना कांड संख्या 140/09 में प्रोडेक्शन वारंट पर एसडीजेएम पश्चिमी के न्यायालय में पेश होंगे. एसडीजेएम पश्चिमी ने ब्रज किशोर सिंह की ओर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement