24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रंजन ने जन कल्याण संघर्ष मोर्चा की ली सदस्यता,फोटो

रंजन ने जन कल्याण संघर्ष मोर्चा की ली सदस्यता,फोटो मीनापुर. रामनगर में जन कल्याण संघर्ष मोरचा की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता मोरचा के अध्यक्ष अमित साह ने की. इसमें मीनापुर उपप्रमुख रंजन कुमार सिंह, पंसस अशोक चौधरी, नागेंद्र साह, राजन कुमार, चंचल कुमार आदि ने मोरचा की सदस्यता ग्रहण की. उपप्रमुख रंजन सिंह ने […]

रंजन ने जन कल्याण संघर्ष मोर्चा की ली सदस्यता,फोटो मीनापुर. रामनगर में जन कल्याण संघर्ष मोरचा की बैठक शनिवार को हुई. अध्यक्षता मोरचा के अध्यक्ष अमित साह ने की. इसमें मीनापुर उपप्रमुख रंजन कुमार सिंह, पंसस अशोक चौधरी, नागेंद्र साह, राजन कुमार, चंचल कुमार आदि ने मोरचा की सदस्यता ग्रहण की. उपप्रमुख रंजन सिंह ने कहा जन कल्याण संघर्ष मोरचा दबे-कुचलों की आवाज है. मौके पर पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, राजेश साह, पंकज गुप्ता, संजय चौधरी, राजेश कुशवाहा, रंजीत चौधरी, प्रतिमा कुमारी आदि मौजूद थे.वार्ड सदस्य का निधनमीनापुर. राघोपुर पंचायत के वार्ड नंबर नौ के सदस्य साहेबजान अंसारी (65 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया. कुछ दिन पूर्व प्रखंड मुख्यालय में वे साइकिल से गिर कर जख्मी हो गये थे. शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. निधन पर मुखिया संजय चौधरी, उपमुखिया पप्पू साह व पूर्व मुखिया मो.अली अंसारी ने शोक व्यक्त किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें