मुजफ्फरपुर: नक्सलियों ने वर्ष 2005 के बाद से कई लोगों की हत्या कर दी. 2005 में गांव के ही बुटन राम, 2006 में प्रदीप राम की हत्या कर दी. 2007 में कामेश्वर सिंह का अपहरण कर हत्या कर दी गयी.
रमेश सिंह के घर पर डकैती के दौरान उनकी हत्या हुई. वर्ष 2008 में शुभनारायण कुंवर के घर पर ही उनकी हत्या कर दी गयी. गांव के दामाद किराना व्यवसायी केशव सिंह की भी हत्या नक्सलियों के हाथों हुई थी. वर्ष 2008 में नक्सलियों ने सुरेश प्रसाद सिंह के छोटे भाई पप्पू सिंह व मसौरे भाई पवन सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी.
नक्सलियों ने पहले उनके घर पर हमला किया, तब दोनों भाई घर से गांव की ओर भागे. पर नक्सलियों ने उन्हें खदेड़ कर दोपहर में खुलेआम हत्या कर दी. वर्ष 2012 में सरस्वती देवी को पुलिस मुखबिरी के आरोप में गोली मार दी गयी. उनकी जान बच गयी. डीलर विनोद कुमार को इसी वर्ष पेड़ से लटका कर पिटाई की गयी.