24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कार्यकर्ता समागम से भाजपा करेगी विधानसभा चुनाव का शंखनाद : सुरेश शर्मा

मुजफ्फरपुर. 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाला भाजपा कार्यकर्ता समागम ऐतिहासिक होगा. इसके माध्यम से पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी. खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसके लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे. यह बातें नगर विधायक सुरेश शर्मा ने स्पीकर चौक स्थित अपने कार्यालय में भाजपा नगर मंडल की बैठक […]

मुजफ्फरपुर. 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाला भाजपा कार्यकर्ता समागम ऐतिहासिक होगा. इसके माध्यम से पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी. खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसके लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे. यह बातें नगर विधायक सुरेश शर्मा ने स्पीकर चौक स्थित अपने कार्यालय में भाजपा नगर मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कही. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने किया. उन्होंने सदस्यों से आ ान किया कि वे कार्यकर्ता समागम में नगर मंडल के अधिक-से-अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए प्रेरित करें. बैठक में संजीव कुमार सिंह, शशांक शेखर, संजय कुमार सिन्हा, लक्ष्मण पासवान, चंद्रभूषण सिंह, संतोष कुमार, राकेश पटेल, रामेश्वर पासवान, भरत उपाध्याय सहित अन्य लोग शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें