फोटो :: पेज दो से उठा लीजिए- पूर्व आइपीएस ललित विजय सिंह की पुत्री और पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की पुत्र वधू हैं विनीता विजय- बिहार में इस बार भाजपा गंठबंधन की सरकार बननी तय : मंगल पांडेय संवाददाता, मुजफ्फरपुरमहिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनीता विजय सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गयी. भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन-समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी. विनीता विजय भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे ललित विजय सिंह की पुत्री और पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की पुत्र वधु हैं. वह प्रदेश कांग्रेस की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश महिला मोरचा की अध्यक्ष व मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी है. वह 2010 में मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा क्षेत्र व 2014 में मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है. जिला कांग्रेस कार्यालय की जमीन पर कब्जा जमाने के प्रयास के आरोप में गत 30 जनवरी को उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. विनीता के साथ जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव मनोज कुमार महतो, पूर्व सचिव मुरली मनोहर, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन ठाकुर, सकरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सच्चिदानंद ठाकुर, पटना महा नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिलीप पासवान और जिला पिछड़ा वर्ग विभाग के जयनंदन प्रसाद कुशवाहा भी भाजपा में शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा, भाजपा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है. इसका फायदा निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा. बिहार में भाजपा गंठबंधन की सरकार बनना तय है. मौके पर सुरेश शर्मा, अरुण शंकर प्रसाद व राम सूरत राय भी मौजूद थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
विनीता वियज समर्थकों के साथ भाजपा में हुईं शामिल
फोटो :: पेज दो से उठा लीजिए- पूर्व आइपीएस ललित विजय सिंह की पुत्री और पूर्व मंत्री रघुनाथ पांडेय की पुत्र वधू हैं विनीता विजय- बिहार में इस बार भाजपा गंठबंधन की सरकार बननी तय : मंगल पांडेय संवाददाता, मुजफ्फरपुरमहिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनीता विजय सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement