28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पत्नी को चाकू मार पति फरार

नरकटियागंज. शहर के प्रकाश नगर मुहल्ला में एक पति ने अपनी ही पत्नी के गले में चाकू मार दिया है़ चाकू मारने के बाद पति फरार हो गया़ घायल अवस्था में विवाहिता के ससुराल वालों ने उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया़ डॉ चन्द्रभूषण ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर थी़ बेहतर ईलाज के […]

नरकटियागंज. शहर के प्रकाश नगर मुहल्ला में एक पति ने अपनी ही पत्नी के गले में चाकू मार दिया है़ चाकू मारने के बाद पति फरार हो गया़ घायल अवस्था में विवाहिता के ससुराल वालों ने उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया़ डॉ चन्द्रभूषण ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर थी़ बेहतर ईलाज के लिए उसे बेतिया रेफर किया गया है़ घायल महिला प्रकाश नगर निवासी राजन गुप्ता की पत्नी सुनीता देवी बतायी जाती है़ मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि दोनों पति पत्नी अपने कमरे में सोये हुए थे़ अचानक उसका पति दरवाजा खोल भागने लगा उसके हाथों में चाकू था़ शिकारपुर थानाध्यक्ष आंनद कुमार सिंह ने बताया कि घटना का कारण पति पत्नी का आपसी विवाद है़ उन्हांेने बताया कि विवाहिता के फर्द बयान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें